
जबलपुर। गढ़ा थानांतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ए.आर.टी. प्लस केंद्र मेडिसिन विभाग में सांयकाल 4 बजे काउंसलर के पद पर कार्यरत मंजू सिंह राजपूत कुर्सी पर बैठकर कुछ काम कर रही थी कि, अचानक उनके पैर में कुछ सरसराहट सी हुई तो उन्होंने देखा कि एक 6 फीट लंबा सांप उनके पैर से रेंगते हुए सीढी पर रखे कूलर की टंकी में छिप गया। उन्होंने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया।
सांप को छोडक़र दुबे घर लौट रहे थे कि सांयकाल 05 बजे त्रिपरी चौक गढ़ा निवासी वर्षा प्रजापति ने सूचना दी कि वे गमले और मटके बेचने का काम करतीं हैं और विगत तीन दिन से एक 8 फीट लंबा सांप गमले और मटकों के ढेर में छिपा है जिसके कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए इस सांप को भी पकड़ लिया। सर्पों के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
