खंडवा : खंडवा रेलवे जंक्शन पर भुसावल से इटारसी की ओर जा रही मालगाड़ी के 2 डिब्बों के के पहिए पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को दुरूस्त कर दिया।बताते हैं कि कुछ देर के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। यात्री ट्रेनों को भी रोका गया। बाद में सब कुछ दुरस्त हो गया।
खंडवा से इटारसी और भुसावल दोनों तरफ के ट्रैक महत्वपूर्ण हैं। सीधे मुंबई और दिल्ली व अन्य बड़े शहरों से जुड़ाव है।मशक्कत के बाद देर रात पहिए पटरी पर चढाए जा सके। घटना मंगलवार रात 9.30 बजे बाद की बताई जा रही है। कब्रिस्तान रोड रेलवे केबिन के पास 2 बोगियों के पहिए पटरी से उतर गए। रेलवे अफसरों ने भुसावल और मुंबई मुख्यालय को सूचना दी।
