यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान नाबालिगो पर की गई चलानी कार्रवाई

बागली/उदय नगर: देवास पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत दो पहिया चार पहिया और अन्य वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहा है । जिसमें नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सोमवार को बागली में इस प्रकार की कार्रवाई की गई.

वहीं उदय नगर थाने पर इमली पुरा के निकट मंगलवार को इस प्रकार की चालानी कार्रवाई की गई उदय नगर थाना प्रभारी अनीता सिगं सब इंस्पेक्टर भिलाला, आरक्षक दीपक गौरव अरुण आदि के संयुक्त प्रयास से 20 से अधिक वाहनो की चेकिंग की गई जिन्हें बच्चे संचालित कर रहे थे। इस मामले में आठ चालकों पर कार्रवाई करते हुए 3800 की चालानी वसूली की गई बाकी लोगों को सख्त निर्देश देकर छोड़ गया है।

जानकारी में आया है कि बागली सब डिवीजन थाना क्षेत्रो में बड़ी मात्रा में नाबालिक बच्चे वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर कार्यवाही किया जाना उचित है। पुलिस अनु विभाग अधिकारी सृष्टि भार्गव ने बताया कि माता-पिता को भी इस बात का ध्यान रखना है कि वह अपने छोटे बच्चों को वाहन बगैर सुरक्षा के नहीं थे। आने वाले समय में स्कूली संस्थाओं की ओर से लाइसेंस बनाने की कार्रवाई भी करवाई जाएगी जिससे 18 वर्ष प्लस होते ही लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Next Post

नयाखेड़ा में बिना अनुमति अंबेडकर पार्क अनुशंसा पर सचिव निलंबित, सरपंच पर बर्खास्तगी की तलवार

Wed Sep 10 , 2025
अशोकनगर: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेश जैन ने ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में शासकीय भूमि पर बिना अनुमति के डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क बनाने की अनुशंसा को लेकर सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव संतोष साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर […]

You May Like