
खंडवा। इंदौर रोड बाईपास पर उमिया धर्मशाला परिसर के पास अशोक मंडलोई की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई। श्री मंडलोई विवाह आयोजन में शामिल होकर घर जा रहे थे। इसी बीच तेज आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सडक़ किनारे गिर गए। वहां पड़ी नुकीली वस्तु उनकी आंख और सर के पिछले हिस्से में बुरी तरह घुस गई। पैर से भी टायर निकल गया। जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
