महारानी रोड पर मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई हटाया कब्जा

इंदौर:महारानी रोड पर नगर निगम की मोबाइल कोर्ट ने कार डेकोर की दुकानों पर कार्रवाई की. शहर में स्वच्छता, अतिक्रमण और बिना लाइसेंस व्यापार रोकने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया.पुलिस और निगम अधिकारियों के साथ मोबाइल कोर्ट जैसे ही मौके पर पहुंची, दुकानदारों के कर्मचारी सड़क पर रखे सामान को लेकर भागने लगे.

कई दुकानों पर सड़क के आधे हिस्से पर कार डेकोरेशन के लिए खड़ी गाड़ियां कब्जा कर रही थीं, जिससे आम वाहनों के आने-जाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी. विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश गुप्ता के निर्देशन में रिमूवल और मार्केट टीम ने मौके पर अवैध शेड हटाए और बिना लाइसेंस व्यापार करने वाले दुकानदारों, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की. इस दौरान कुल 99 से अधिक चालान किए और 1 लाख 54 हजार रुपए की राशि वसूली. नगरीय अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई नगर निगम नियमित रूप से करता रहेगा, ताकि नगर में यातायात सुगम और स्वच्छता बनी रहे.

Next Post

250 वर्ष पुराने गणेश बाग मंदिर के लिए किया गया शिला पूजन

Sun Sep 28 , 2025
ग्वालियर: एबी रोड, रामाजी का पुरा स्थित 250 वर्ष से ज्यादा पुराना गणेश बाग मंदिर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। 11 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर का पुनर्निर्माण आज रविवार से शुरू हुआ। पुनरोद्धार के बाद यह मंदिर 40 फीट ऊंचा भव्य स्वरूप धारण करेगा और देशभर में […]

You May Like