MP बोर्ड रिजल्ट; 10 वीं में प्रज्ञा जायसवाल और 12 वीं में प्रियल द्विवेदी टॉपर

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं कक्षा 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

इस वर्ष एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 76.42% और कक्षा 12वीं का 74.48% रहा। परीक्षा परिणामों की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई। छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए उन्हें अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करना होगा।

यूपीएससी की तैयारी करेगी प्रज्ञा प्रदेश में कक्षा दसवीं में टॉप करने वाली छात्रा प्रज्ञा जयसवाल यूपीएससी की तैयारी करेंगे नवभारत से चर्चा के दौरान प्रज्ञा ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता एवं ग्लोरियस विद्यालय के प्राचार्य समेत सभी शिक्षकों को देते हुए बताया कि बिना किसी ट्यूशन के यह अंक हासिल हुआ है माता एवं पिता का हमेशा से सपोर्ट रहा है और विद्यालय के गुरुजनों शिक्षक के द्वारा हमेशा उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित किया जा रहा था प्रज्ञा एक भाई बहन है छोटा भाई प्रभात जायसवाल सैनिक स्कूल रीवा में कक्षा आठवीं में अध्यनरत है

Next Post

दमोह के भानू प्रताप का मेरिट में आठवां स्थान आया

Tue May 6 , 2025
दमोह : के भानू प्रताप राजेंद्र सिंह ने कक्षा 12वीं मैथ्स 500 में से 484 अंक प्राप्त कर प्रदेश प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि 12वीं जीव विज्ञान समूह में गार्गी मदन अग्रवाल नव जाग्रति प्रदेश टॉप 10 सूची में प्रथम स्थान। 10वीं में ही तरन्नुम रंगरेज अंसार […]

You May Like