
भोपाल। संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी और पन्ना जिलों में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से जारी इस सूची में दोनों जिलों में उपाध्यक्षों और महामंत्रियों,मंत्रियों के साथ ही अन्य नियुक्ति की गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति स्पष्ट होती है।
सिवनी जिले में आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। नई टीम को बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं पन्ना जिले में सात उपाध्यक्ष और दो महामंत्री बनाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नवगठित जिला कार्यकारिणी संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
दोनों जिलों के पदाधिकारियों की विस्तृत सूची अलग से जारी की गई
