
अशोकनगर। ईसागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम ठेका में पति-पत्नि में पानी को लेकर हुए विवाद में महिला ने जहर खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे देख परिजन उसे उपचार के लिए जिलाअस्पताल लाए, जहां दौराने उपचार उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक कल्पना पत्नि विवेक लोधी में बीती रात पानी देने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते विवेक ने कल्पना में चाटा मार दिया, इससे नाराज होकर महिला ने घर पर रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका की बहन वर्षा लोधी ने बताया कि विगत रात्रि जीजाजी और जीजी में पीने का पानी देने को लेकर कहासुनी हो गई थी,जिसके कारण उन्होंने दीदी में चाटा मार दिया, इससे नाराज होकर दीदी ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और जहरीली दवा का सेवन करने के बाद गेट खोला, इसके बाद जीजाजी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाए, जहां उनकी मृत्यु हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पीएम कराकर मर्गकायम करते हुए जांच में लिया है।
