कुर्सी लगाकर बैठे विधायक तब मंदिर के आसपास से हटाया गया अतिक्रमण

रीवा। हनुमना नगर परिषद ने एक बार फिर महाविद्यालय एवं परदेश्वर मंदिर के आसपास किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की.

पूर्व में नोटिस दी गई थी और अतिक्रमण भी हटाया गया था. लेकिन पुन: अतिक्रमण कर लिया गया था. स्थानीय विधायक के सख्त रवैये के बाद प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की. हनुमान नगर स्थित परदेश्वर मंदिर के पास तकरीबन आधा दर्जन मीट मटन मच्छी अंडे मुर्गी की दुकान बार-बार हटाए जाने के बावजूद पुन: वहां दुकान लगा ली जाती थी. जिससे लोगों में जहां आक्रोश रहा वही आज मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुबह 11:00 से 12:00 के बीच स्वयं वहां अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर कुर्सी लगाकर बैठ गए और मौके पर तहसीलदार, नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन को फोन कर बुलवाया और कालेज एवं मंदिर के आसपास किये गये अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये. और कहा कि परदेश्वर मंदिर जैसे हिंदुओं के आस्था के केंद्र के अगल-बगल की मीट मछली की दुकानो को जब तक नहीं हटाया जाएगा तब तक यहां से हम लोग नहीं हटेंगे और फिर क्या था तहसीलदार शिवम गौतम, नगर परिषद मुख्य नगरपालिका अधिकारी अरुण त्यागी तथा थाना प्रभारी अनिल काकडे दलबल के साथ जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और 1:00 से 3:00 के बीच सभी दुकानो को हटा दिया गया. इस बारे में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण त्यागी ने बताया कि कई बार अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिय गया तथा अतिक्रमण भी कई बार हटाए गए लेकिन पुन: दुकान वहां खोल लेते हैं.

Next Post

परासिया में प्रतिबंधित दवाइयां जप्त, 10-10 लाख मुआवजे और एम्स में भर्ती की मांग

Sat Oct 4 , 2025
छिंदवाड़ा। परासिया में बाल मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद भोपाल, बालाघाट और छिंदवाड़ा की संयुक्त टीम ने तीन मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की. टीम ने शासन द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए और सैंपल लैब भेजे. औषधि निरीक्षक ने बताया कि जप्त दवाइयों में एस आर 30 की […]

You May Like

Play sound