दतिया पहुंचे वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया, कहा : भगवामय हुआ पूरा देश

दतिया: मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने दतिया में मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
दतिया पहुंचने के बाद पवैया सबसे पहले मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद पवैया भगवान वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा की। मंदिर परिसर में उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
बंगाल को लेकर दिया राजनीतिक बयान
दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जयभान सिंह पवैया ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति और राष्ट्रवाद को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रवाद और भारतीय परंपरा की जीत हुई है। पवैया ने कहा कि अब केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरा हिंदुस्तान भगवा रंग में रंग चुका है।

Next Post

भीममंडली इको हेरिटेज साइट ओडिशा की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन को बढ़ावा देगा: धर्मेंद्र प्रधान

Mon May 11 , 2026
भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि ओडिशा के संबलपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक भीममंडली स्थल राज्य की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदान देने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन को मजबूत करने के लिए तैयार है। श्री प्रधान ने रविवार को भीममंडली इको हेरिटेज साइट […]

You May Like