बस की टक्कर से साले की मौत, बहनोई घायल

जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत गैस गोदाम के पास बुधवार दोपहर गेहूं लेकर घर लौट रहे साले -बहनोई सडक़ हादसे का शिकार हो गए। बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई। बहनोर्ठ घायल हो गया ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुटी घाट निवासी अठई राम प्रजापति (50) बुधवार दोपहर अपने साले मुरारी लाल प्रजापति (56) के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम जुझारी गया था वहां से मोटरसाइकिल पर गेहूं लदवाकर दोनों वापस कुण्डम की ओर लौट रहे थे।

दोपहर करीब 1:55 बजे, जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल कुण्डम स्थित गैस गोदाम के पास पहुंची, सामने से आ रही एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक समेत सडक़ पर दूर जा गिरे। हादसे में अठई राम बेहोश हो गए, जबकि मुरारी लाल के सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डम ले जाया गया। अस्पताल में जब अठई राम को होश आया, तब उन्हें पता चला कि उनके साले मुरारी लाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो चुकी है। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मुरारी लाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अठई राम के बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

समर्थन मूल्य पर 5 मई तक होगी गेहूं खरीदी, प्रतिदिन की लिमिट बढ़कर 1500 क्विंटल हुई

Thu Apr 16 , 2026
सीहोर। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 05 मई तक चलेगा. जिले के उपार्जन केंद्रों पर गेंहू खरीदी की प्रतिदिन की लिमिट 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दी गई है. जिले के सभी उपार्जन केंद्रो पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारी निरंतर […]

You May Like