
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर मार्ग पर स्थित गोराखुर्द गांव मे तेज हवाओ के चलते एक कच्चे मकान का खप्पर हवा मे उड गया और घर के अंदर बैठे दो बच्चे हवा मे उडकर बाहर आ गिरे। सरपंच कुलदीप सिंह गौर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद अचानक चली तेज हवाओ मे गांव के अमोल नागवानी के कच्चे मकान का खप्पर हवा मे उड गया और घर के अंदर खप्पर के सहारे पकडे दो बच्चे भी खप्पर के साथ हवा मे बाहर आ गिरे। सूचना मिलने पर गांव के लोगो ने ही दोनो बच्चो को उठाकर प्राथमिक उपचार कराया जिसके बाद सागर ले आये। दोनो को फ्रेक्चर बताया है। परिवार के अन्य सदस्यो को कुटीर का लाभ मिल जाने के कारण अमोल का मकान कच्चा रह गया। जिसका भी सर्वे कराया गया है।
