खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

रायसेन:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को रायसेन जिले की सांची विधानसभा क्षेत्र के सलामतपुर मंडल अंतर्गत ग्राम खोह, बूथ क्रमांक 7 पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक बातें हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरती हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Next Post

सिरपुर तालाब को मिलेगी दूषित पानी से मुक्ति

Sun Oct 26 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को सिरपुर तालाब क्षेत्र में निर्माणाधीन 20 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। इस दौरान जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू पार्षद शानू शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने कहा कि सिरपुर तालाब, […]

You May Like