शुक्ल ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया

भोपाल, 04 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारत के सिनेमा जगत को राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने वाले महान अभिनेता, निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

श्री शुक्ल ने कहा कि भारत की बात सुनाने वाली आवाज़ आज खामोश हो गई। उन्होंने कहा कि श्री कुमार का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति, संस्कृति और जन चेतना को नई ऊँचाइयाँ दीं। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ जैसी कालजयी फिल्मों से उन्होंने हर भारतीय के हृदय में देश के प्रति गर्व और सम्मान का भाव जगाया। वे वास्तव में ‘भारत कुमार’ थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मनोज कुमार न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक विचारक और सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। उनका जाना सिनेमा जगत के एक युग का अंत है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों तथा देशवासियों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Next Post

यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया

Fri Apr 4 , 2025
भोपाल, 04 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार के अवसान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म जगत, कला जगत के साथ-साथ देश की भी बड़ी क्षति है। डॉ यादव ने अभिनेता मनोज कुमार ने ‘पूरब पश्चिम’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों […]

You May Like