मुरैना कोतवाली के सामने स्कॉर्पियो-क्रेटा की टक्कर, पांच घायल

मुरैना: मुरैना कोतवाली के सामने आज तड़के एक स्कॉर्पियो और क्रेटा कार में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।कोतवाली चौराहे पर यह हादसा हुआ। सड़क सुनसान होने के कारण दोनों कारें तेज गति में थीं, जिससे यह हादसा हो गया।

क्रेटा कार में भानू तोमर और गोविंद निवासी बड़ोखर माता मंदिर के पास, मुरैना सवार थे। वहीं स्कॉर्पियो में सुभाष नगर मुरैना निवासी अभिषेक शर्मा, ऋषभ वर्मा और सुमित शर्मा मौजूद थे।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक को छोड़कर अन्य सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।

Next Post

दर्शन से पहले रामराजा मंदिर में श्रद्धालु को हार्ट-अटैक, CPR दिया, नहीं बची जान

Sun Jun 1 , 2025
ग्वालियर: ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन के लिए आया एक श्रद्धालु चक्कर खाकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठाया। हालत बिगड़ने पर इंस्पेक्टर संदीप यादव ने सीपीआर भी दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। […]

You May Like