ग्वालियर: ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन के लिए आया एक श्रद्धालु चक्कर खाकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठाया। हालत बिगड़ने पर इंस्पेक्टर संदीप यादव ने सीपीआर भी दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि बहादुर पुरा रोन भिंड के रहने वाले जनक बघेल (50) अपने दोस्तों के साथ पुष्य नक्षत्र में रामराजा के दर्शन करने आए थे। जैसे ही वे मंदिर में प्रवेश करने वाले थे उन्हें हार्ट अटैक आ गया था।श्रद्धालु की हालत बिगड़ने पर उसे पुलिस की गाड़ी से यथार्थ हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। घटना के समय जिले के एसपी रायसिंह नरवरिया मंदिर के बाहर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे।
