सेवानिवृत शिक्षक ब्रजमोहन व्यास नहीं रहे

बागली:बागली नगर में 14 वर्ष से अधिक समय तक शैक्षणिक सेवा देने वाले ब्रजमोहन व्यास को तीसरी पीढ़ी तक के छात्र-छात्राएं पहचानते रहे उन्होंने माध्यमिक विद्यालय बागली में लंबे समय तक शैक्षणिक सेवाएं देकर कई लोगों को उच्च मुकाम तक पहुंचाया उनके समकालीन शिक्षक राम प्रसाद खराडिया ने बताया कि ब्रजमोहन व्यास की प्रथम नियुक्ति जटाशंकर में हुई उसके बाद क्षीप्रा नेवरी लोहारदा में भी सेवाएं प्रदान की 1982 से बागली में सेवाएं देते हुए नवंबर 1996 में बागली में ही सेवा निवृत हुए उनके निधन का समाचार मिलते ही बागली क्षेत्र से जुड़े वर्तमान शिक्षक और सेवा निवृत शिक्षक समाज में शोक की लहर है।

उनके पुत्र दीपक व्यास भी वर्तमान में शैक्षणिक सेवा देने का कार्य कर रहे हैं। दिवंगत ब्रजमोहन व्यास जी 91वर्ष की उम्र में भी स्वस्थ रहकर उनके पढ़ाई सभी विद्यार्थियों को पहचानते रहे 29 दिसंबर 2025 सोमवार को बागली मुक्ति धाम पर उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया गया। पेंशनर संघ के पदाधिकारी राम प्रसाद खराडिया ने बताया कि उनके समकालीन शिक्षक रह चुके ब्रजमोहन व्यास सबसे अधिक उम्र वाले सेवानिवृत शिक्षक रहे उन्होंने माध्यमिक विद्यालय बागली में 14 वर्ष से अधिक समय की लंबी सेवाएं दी 14 वर्ष के कार्यकाल में हजारों विद्यार्थी उनसे शिक्षा ले चुके कुछ परिवार की तीसरी पीढ़ी तक के विद्यार्थियों ने उनसे शिक्षा ग्रहण की उनके निधन पर पेंशनर संघ के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरल जीवन जीने वाले व्यास जी हमेशा सही बात का समर्थन करते रहे।

Next Post

रसीद कॉलोनी में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, जहर सेवन के बाद इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

Mon Dec 29 , 2025
गुना: कैंट थाना क्षेत्र की रसीद कॉलोनी में रविवार शाम एक प्रेमी युगल द्वारा जहर सेवन किए जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में 25 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और हलचल का […]

You May Like