रसीद कॉलोनी में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, जहर सेवन के बाद इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

गुना: कैंट थाना क्षेत्र की रसीद कॉलोनी में रविवार शाम एक प्रेमी युगल द्वारा जहर सेवन किए जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में 25 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और हलचल का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रसीद कॉलोनी निवासी गणेश रजक और उसी मोहल्ले में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा रिशिका के बीच प्रेम संबंध था।

दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन किशोरी के नाबालिग होने के कारण परिजनों ने उन्हें कुछ समय प्रतीक्षा करने की सलाह दी थी। बताया गया है कि रविवार शाम दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गणेश भी अस्पताल पहुंचा, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दोबारा भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। मृतक युवक के परिजन ने पुलिस कार्रवाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Next Post

125 से ज्यादा सोसायटियों के साथ हुई पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक

Mon Dec 29 , 2025
इंदौर: शहर के अपार्टमेंट और सोसायटियों में बढ़ती छोटी बड़ी वारदातों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कसने की तैयारी शुरू कर दी है. डीसीपी ज़ोन-3 की अगुआई में क्षेत्र की 260 में से 125 से अधिक सोसायटियों के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और रहवासियों के साथ एक विस्तृत समन्वय बैठक […]

You May Like