खंडवा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विजय शाह ने खंडवा में ट्राइबल-मार्ट की घोषणा की है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला, शहडोल, धार में इसकी शुरुआत की जाएगी। करोड़ों की कीमत के इस मार्ट का संचालन महिलाएं करेंगी।ट्राइबल-मार्ट में सस्ता सामान!महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महानगरों के डी_ मार्ट की तरह प्रदेश में भी ट्राईबल मार्ट खोले जाएंगे। जिसका संचालन खुद महिलाएं करेंगी।
शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र के चार स्थानों पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, जिला मुख्यालय मंडला, शहडोल और धार में इसकी शुरुआत की जाएगी। जिसके के लिए एक से दो एकड़ जमीन पर करीब एक करोड़ रुपए की लागत से ये ट्राईबल मार्ट बनाया जाएगा। जिसमें दो करोड़ रुपए का लोन महिलाएं को दिया जाएगा। कम रेट पर उन्हें स्थान दिया जाएगा।
