अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नीलम स्टूडियो ने ‘बाइसन’ का पहला लुक किया जारी

मुंबई, (वार्ता) स्पोर्ट्स ड्रामा बाइसन का पहला लुक रिलीज हो गया है।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने नीलम स्टूडियो के साथ मिलकर मारी सेल्वराज निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा, बाईसन का पहला लुक जारी किया है। ध्रुव विक्रम ने इस फिल्म में कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है, साथ ही इस फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन ने भी अभिनय किया है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

रॉ एनर्जी और मारी सेल्वराज की खास कहानी से भरपूर, बाईसन एक ऐतिहासिक तमिल फिल्म होने का वादा करती है जो दर्शकों को प्रेरित और उत्साहित कर देगी।

Next Post

स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में मनीष गोयल की एंट्री

Sun Mar 9 , 2025
मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा में अभिनेता मनीष गोयल की एंट्री हो गयी है। शो अनुमपा ,अपनी दमदार कहानी, मजबूत किरदारों और इमोशनल गहराई के साथ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और टीआरपी चार्ट्स में टॉप बना हुआ है। रूपाली गांगुली जहां अनुपमा के किरदार […]

You May Like