बजट आत्मनिर्भर भारत का रोड़मैप: शाह

नयी दिल्ली 01 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम बजट को विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट करार दिया है।

श्री शाह ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शनिवार को लोकसभा में पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , “ बजट-2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्ट अप , नवाचार और निवेश तक, हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है।”

उन्होंने कहा , “ इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूँ।”

Next Post

बजट भाषण में दिल्ली, बिहार के चुनाव पर फोकस रहा : सैलजा-गौरव-मनीष

Sat Feb 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा तथा मनीष तिवारी ने आम बजट 2025-26 को दस साल का सबसे कमजोर बजट बताया और कहा कि यह बजट बिहार तथा दिल्ली विधानसभा चुनाव पर केंद्रित रहा है। सुश्री सैलजा, श्री तिवारी तथा […]

You May Like