लालघाटी में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर, 42 यूनिट रक्त संग्रहित

भोपाल। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की पद्मावती संभाग की माता त्रिशला शाखा, लालघाटी द्वारा गांधीनगर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विधायक रामेश्वर शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। परिषद की संभाग अध्यक्ष डॉ. सविता जैन, शाखा अध्यक्ष श्रुति जैन, सचिव मिली जैन तथा कोषाध्यक्ष नम्रता जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक भी किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष शकुन्तला जैन के निर्देशन तथा माधवी शाह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में केंद्रीय मंत्री मीना पवैया और चेयरपर्सन सरिता जैन भी मौजूद रहीं। यश हॉस्पिटल के डॉ. मंगतानी एवं उनकी टीम तथा डॉ. सर्वज्ञ जैन की टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड टेस्ट किए। शिविर में 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जबकि 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। श्रुति जैन, मिली जैन, नम्रता जैन सहित कई महिलाओं ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।

 

Next Post

मऊगंज में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Tue Jul 7 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने मऊगंज जिले में सिंथेटिक मादक पदार्थ (एमडी) के अवैध निर्माण से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, रसायन, उपकरण और वाहन जब्त किए गए। यह […]

You May Like