
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र पुनर्मिलन समारोह में पूर्व छात्रों की यादों, अनुभवों और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। विभिन्न सत्रों में जहां बौद्धिक चर्चा हुई, वहीं खेल, संस्कृति और पुराने दिनों की यादों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन भदोरिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ राजेंद्र बांदिल ने की। एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष यदुनंदन बंसल ने मंच का नेतृत्व किया। इस सत्र में पंच परिवर्तन पर चर्चा हुई और प्रस्तुत घड़ा मॉडल ने पूर्व छात्रों का ध्यान आकर्षित किया। सभी पूर्व छात्रों ने पंच परिवर्तन का संकल्प लिया।
दूसरे बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि उमाशंकर पचौरी रहे। विशिष्ट अतिथि अमन भदोरिया और एल्युमिनाई संघ के उपाध्यक्ष नवनिधि पहारया सहित अतिथि नारायण सिंह भदोरिया मौजूद रहे।
परिचय एवं पोल खोल सत्र में नारायण सिंह भदोरिया, सचिन अग्रवाल, जितेंद्र सविता, नीलम सिंह तोमर, रुबी गुप्ता और धर्मपाल ने मंच साझा किया।
इस सत्र में सफल पूर्व छात्रों ने स्वयं मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए अपने अनुभव साझा किए।
बॉक्स
*तस्मै श्री गुरुवे नम: सत्र में धार्मिक वातावरण*
इस सत्र में मुख्य अतिथि जयप्रकाश राजोरिया, विशिष्ट अतिथि चंदन पटेल, डॉ ममता मिश्रा, डॉ संविदा सिंह और नीरज शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान 100 से अधिक पूर्व छात्रों ने गणेश बाग मंदिर में शिला पूजन कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। चलो बचपन में चले थीम पर आयोजित मनोरंजन सत्र में पूर्व छात्रों ने पोशांपा भाई पोशांपा, घोड़ा दे बादाम साईं, सितोलिया, चेयर रेस सहित कई खेलों का आनंद लिया। बाद में मस्ती की पाठशाला में क्लासरूम की यादें ताज़ा की गईं। प्राचार्य डॉ नीति पांडे ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए।
*पूर्व छात्रों को किया सम्मानित*
अंतिम सांस्कृतिक सत्र में मुख्य अतिथि समीक्षा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सीएसपी हिना खान, जितेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष डॉ कुसुम भदोरिया और डॉ रेखा रानी शर्मा मौजूद रहीं। मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया।
