फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छुरी की गई बरामद

भोपाल: कमला नगर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की है. आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा है.पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि आरोपी इलाके में ही ग्राउंड डी सेक्टर में धारदार छुरी लेकर खड़ा है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम थापा (20) निवासी शिवाजी नगर बताया. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छुरी बरामद हुई, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वह वर्ष 2025 से स्थाई वारंट में फरार चल रहा था.

Next Post

किसानों का कल्याण ही हमारा लक्ष्य : सीएम डॉ यादव

Fri Aug 7 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार की मंशा है कि प्रदेश के हर किसान के खेत-खलिहान और उनके घरों में समृद्धि आए। किसानों का हर तरीके से कल्याण ही हमारा लक्ष्य है और इसके लिए हम सभी जरूरी प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like