ग्वालियर: जबलपुर के बर्गी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने कैट यूथ विंग ग्वालियर द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पोस्ट ऑफिस, महाराज बाडा पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभा में उपस्थित लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जबलपुर के बर्गी डैम में हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट्स के अनुसार तेज आंधी और सुरक्षा में लापरवाही जैसे कारणों ने इस दुर्घटना को और भयावह बना दिया। कार्यक्रम में प्रशासन से मांग की गई कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जाए। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
उपस्थित लोगों में कैट यूथ विंग जिला अध्यक्ष अंशुल गुप्ता, सचिव सचिन राजपूत, कोषाध्यक्ष मुकेश चौरसिया, नीरज चौरसिया , संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल, बबीता डाबर, विपुल गुप्ता सौरभ खंडेलवाल नितिन गोयल नितिन गोयल जयेन्द्रगंज, प्रतीक अग्रवाल, हरीश अमरपुरी, आशु कोहली, हरिओम गुप्ता, उत्कर्ष माथुर, वीरेंद्र रजक, मनोज गुरवानी, नितिन गोयल, शैलेंद्र चौरसिया, सूरज जैन, तरुण यादव, विशाल जोहरी, मोंटी रमानी उपस्थित थे।
