बीमारी और कर्जदारों से परेशान व्यवसायी ने लगाई फांसी

शहडोल। नगर के गांधी चौक में कपड़ा व्यापारी ने कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी की लाश कॉम्प्लेक्स की छत से पुलिस ने बरामद की, पंचनामा तैयार कर शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतवाली थाना के सब्जी मंडी स्थित दिगंबर कांप्लेक्स की है जहां 45 वर्षीय कपड़ा व्यवसाई श्रेयांश कुमार जैन की लाश मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह काफी समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, साथ ही व्यवसाय के लिए कई लोगों से कर्ज लिया हुआ था। पैसों के लिए कर्जदार उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। बीमारी और कर्ज के बोझ तले दबे होने की वजह से मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का सुसाईड नोट भी प्राप्त हुआ है।

Next Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए समर एक्शन प्लान के अनुसार फील्ड अधिकारी करें कार्य 

Wed Mar 12 , 2025
एम.पी. ट्रांसकों की त्रैमासिक रिव्यू मीटिंग में एम. डी. के निर्देश   जबलपुर। मुख्यालय जबलपुर में आयोजित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय त्रैमासिक रिव्यू मीटिंग में प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि फील्ड के अधिकारी समय रहते प्रदेश में गर्मी के […]

You May Like

Play sound