नैनपुर को मिला नया गौरव, मंत्री संपतिया उइके करेंगी एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण

मंडला। नैनपुर में करीब 11 करोड़ की लागत से तैयार नैनपुर का भव्य एसडीएम कार्यालय अब अपनी नई पहचान के साथ जनता को समर्पित होने जा रहा है। इस अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण शुक्रवार को राज्य की कैबिनेट मंत्री और मंडला विधायक श्रीमती संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी।

इस अवसर पर मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी रजत सकलेचा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं और पूरा नगर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने को उत्सुक है।

Next Post

ग्वालियर में बनेगा बूमेन इण्डस्ट्रियल पार्क

Thu Oct 16 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उद्योग एवं रोजगार के लिये हम प्रयास कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने बूमेन इण्डस्ट्रियल पार्क के लिये जो प्रोजेक्ट तैयार किया है उसमें लगभग 50 एकड जमीन राज्य शासन से आवंटित कराई जायेगी […]

You May Like