संगठन सृजन अभियान के बाद कांग्रेस की प्रथम जिला स्तरीय बैठक संपन्न

सीधी।संगठन सृजन अभियान संपन्न होने के बाद कांग्रेस की प्रथम जिला स्तरीय बैठक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक के प्रारंभ में महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई राष्ट्रगान के गायन पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा पधारे अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।

बैठक में अपना मार्गदर्शन देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने पुनः नियुक्त अध्यक्ष ज्ञान सिंह को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया सभी को साथ में लेकर नए सिरे से संगठन का विस्तार किया जाएगा और कांग्रेस ज्यादा मजबूत होकर जिले में आम जनता की समस्या और उनके हितों की लड़ाई लड़ेगी बैठक को संबोधित करते हुए और राहुल भैया ने आगे कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन हम उम्र के लोगों का साथ और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर ज्ञान सिंह जिले में कांग्रेस का एक सशक्त संवेदनशील संगठन खड़ा करेंगे। अजय सिंह राहुल भैया ने संगठन के संदर्भ में चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि कर्मठ,सक्रिय और खाटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जगह मिले। उन्होंने आशा व्यक्त की आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से जमीनी स्तर तक मजबूत संगठन जल्द से जल्द तैयार होगा।

पधारे सभी अतिथियों वरिष्ठ नेताओं सहयोगी संगठनों प्रकोष्ठों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पुनः नियुक्त अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से मुझे पुनः संगठन का कार्य करने का दायित्व मिला है पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का मुझे सदेव सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है और पूर्ण विश्वास है भविष्य में भी मुझे मिलता रहेगा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह में सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग और मार्गदर्शन से सभी वर्गों का समावेश के साथ नए संगठन में संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को उपयुक्त जगह दी जाएगी। दो नावों पर सवारी करने वाले को संगठन में कोई स्थान नहीं मिलेगा कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर संपूर्ण जवाबदारी सौंपा जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपके मार्गदर्शन और राय हमेशा मिलती रहे और आप सब के सहयोग से संगठन और जनता की सेवा में 24 घंटे समर्पित रहूंगा।अन्य वक्ताओं ने भी बैठक में अपना मार्गदर्शन और विचार दिया।

Next Post

अवैध उत्खनन पर बडी कार्यवाही 

Tue Sep 2 , 2025
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी जुवानसिंह भिडे एवं खनिज निरीक्षक संतोष सुर्यवंशी, प्रभारी खनिज निरीक्षक आलिशा रावत एवं खनिज अमले द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध उत्खनन के 5, अवैध परिवहन के 31 एवं अवैध भंडारण […]

You May Like