CM हैल्पलाइन में लंबित पड़ीं शिकायतें डाल रही ननि की ग्रेडिंग पर असर

जबलपुर: सीएम हैल्पलाइन में लंबित पड़ीं शिकायतें नगर निगम जबलपुर की ग्रेडिंग पर इन दिनों पलीता लगाने पर आमादा हो चुकी हैं। वजह नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता … क्योंकि सीएम हैल्पलाइन में अभी सैंकड़ों ऐसी शिकायतें लंबित पड़ी हुईं हैं जिनका जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा 50 दिनों से निराकरण नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार इनमें सबसे ज्यादा अतिक्रमण विभाग की शिकायतें लंबित हैं।

आपको बता दें कि करीब 50 दिनों से लंबित पड़ी शिकायतों को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। खबर है कि अभी तक कुल 440 शिकायतें सीएम हैल्पलाइन में बीते 50 दिनों से लंबित पड़ी हुईं हैं जिनका जिम्मेदारों द्वारा किसी प्रकार का कोई निराकरण नहीं किया गया है। इसमें अतिक्रमण की 167, स्वास्थ्य विभाग की 41, लोक निर्माण विभाग की 60, भवन शाखा की 52 शिकायतें शामिल हैं।
शिकायकर्ता प्रतिदिन जिम्मेदारों को कोस रहे
जानकारी के अनुसार जबलपुर के रहवासियों द्वारा अलग-अलग मामलों में सीएम हैल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराईं हैं कि वहां शिकायत करेंगे तो जल्द ही समाधान होगा लेकिन इन दिनों ऐसा कुछ भी होता नहीं दिख रहा है। जनसमस्याओं का निराकरण न होने से लोगों में आक्रोश भी व्यापत है और वे नगर निगम जबलुप केअधिकारी- कर्मचारियों को प्रतिदिन कोस भी रहे हैं।

Next Post

राजमाता माधवीराजे की पुण्यतिथि पर आज कई आयोजन

Thu May 15 , 2025
ग्वालियर: राजमाता माधवीराजे सिंधिया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजली अर्पित करने के लिए भजन संध्या का आयोजन आज छत्री पर किया गया है। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बाल खांडे, गुड्डू वारसी, रामनारायण मिश्रा व जयंत जपे ने बताया कि गुरूवार शाम 5.30 बजे भजन संध्या रखी गई है […]

You May Like

Play sound