राजमाता माधवीराजे की पुण्यतिथि पर आज कई आयोजन

ग्वालियर: राजमाता माधवीराजे सिंधिया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजली अर्पित करने के लिए भजन संध्या का आयोजन आज छत्री पर किया गया है। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बाल खांडे, गुड्डू वारसी, रामनारायण मिश्रा व जयंत जपे ने बताया कि गुरूवार शाम 5.30 बजे भजन संध्या रखी गई है जिसमें शिवपुरी के प्रसिद्ध भजन गायक अशोक मोहिते द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजलि अर्पित की जाएगी।

इसके पश्चात चारों धर्मों के धर्म गुरू संतश्री कृपाल सिंह महाराज, शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, महामंडलेश्वर रमेशलाल महाराज, सरदार बलजीत सिंह, फादर संजय भौसले को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके पूर्व राजमाता की प्रथम पुण्यतिथि पर सुबह कैलाशवाशी माधवराव सिंधिया की छत्री पर स्थित चित्र पर गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दिन ग्वालियर में विभिन्न आयोजन किये जाएंगे।

Next Post

ITMS ट्रैफिक सिग्नल को करेंगे अपग्रेड

Thu May 15 , 2025
इंदौर:शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सिटी बस ऑफिस में यह तथ्य सामने आया कि शहर में ई-रिक्शा का संचालन अत्यधिक मात्रा में हो रहा है, जिससे कई बार यातायात बाधित हो रहा है. इस समस्या के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए […]

You May Like