जांच में 2 बच्चे मिले फाइलेरिया पॉजिटिव

सतना: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे टीएएस अभियान के दूसरे दिन की गई जांच में 2 बच्चे फाइलेरिया पॉजिटिव पाए गए.सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीएएस अभियान का आरंभ बुधवार को किया गया था. अभियान के पहले दिन बुधवार को क्यूफैट किट द्वारा 346 बच्चों का परीक्षण किया गया था.

इस लिहाज से देखा जाए तो अभियान के पहले दिन 76 प्रतिशत बच्चों का परीक्षण किया गया था. वहीं अभियान के पहले दिन की गई जांच में कोई भी बच्चा फाइलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया था. इसी कड़ी ममें अभियान के दूसरे दिन सतना-मैहर में कुल 590 बच्चों की जांच का लक्ष्य रखा गया था. जिसमें से कुल 482 बच्चों की जांच की की जा सकी.

इस लिहाज से देखा जाए तो अभियान के दूसरे दिन निर्धारित लक्ष की तुलना में 81.2 प्रतिशत बच्चों की जांच की गई. उक्त जांच में एक ओर जहां 480 बच्चों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई. वहीं दूसरी ओर 2 बच्चे पॉजिटिव पाए गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अलग अलग स्थानों पर स्थित प्राथमिक शाला में अध्ययरत कक्षा 2 के एक छात्र और एक छात्रा को पॉजिटिव पाया गया.

Next Post

छत्रसाल चौराहा बना जाम का हॉटस्पॉट, सिग्नल बंद होने से बढ़ी अव्यवस्था

Fri Dec 12 , 2025
छतरपुर। शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला छत्रसाल चौराहा इन दिनों भारी ट्रैफिक अव्यवस्था का केंद्र बन गया है। चौक बाजार, रेलवे स्टेशन, जिला न्यायालय और बस स्टैंड जैसे प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला यह चौराहा दिनभर जाम की चपेट में रहता है। स्थिति ऐसी कि वाहनों का बिना टकराए निकलना […]

You May Like

मनोरंजन