
शाजापुर। ग्राम मंगरोला के किसान रमेश चंद्र ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने 2019 में सीमांकन के लिए आवेदन किया था। सीमांकन में जमीन परिवार के लोगों की तरफ निकली। रमेश 2023 से कलेक्टर की जनसुनवाई में लगातार आवेदन दे रहे हैं। उन्होंने शुजालपुर एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को भी कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
किसान ने तहसीलदार के यहां धारा 250 के तहत कब्जा के लिए आवेदन भी लगाया। आज फिर जनसुनवाई में आए, जब नहीं सुनी गई तो इस पर वे कलेक्टर परिसर में धरने पर बैठ गए।
एसडीएम शाजापुर मनीषा वास्कले के अनुसार यह मामला शुजालपुर अनुभाग से संबंधित है। धारा 250 का अतिक्रमण का केस है और इसमें पेशी की तारीख दी गई है। अधिकारियों ने किसान से चर्चा कर आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।
