रबी विपणन में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की निगरानी एवं समीक्षा के लिये समिति गठित

भोपाल। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की निगरानी एवं समीक्षा और बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये मं‍त्रि-मंडल समिति गठित की गई है। समिति में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल सदस्य मनोनीत किये गये हैं।

समिति समय-समय पर बैठक कर इस संबंध में केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देशों एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत प्रदेश में आगामी गेहूँ उपार्जन की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिये मुख्यमंत्री को अनुशंसा करेगी। कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के संयोजक होंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास के भारसाधक सचिव समिति में स्थाई आमंत्रित होंगे। समिति का कार्यकाल 30 जून, 2026 तक रहेगा।

Next Post

जमानत मिलने के बाद कोर्ट रीडर की गलती के कारण रहना पड़ा 12 दिन से अधिक समय जेल में

Tue Mar 10 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद ट्रायल कोर्ट के रीडर की गलती के कारण आरोपी को 12 दिनों से अधिक जेल में रहना पडा। रीडर ने जमानत के दस्तावेज स्पेशल जज के समक्ष प्रस्तुत नहीं करते हुए हाईकोर्ट के आदेश को गलत बताते हुए उसमें सुधार के लिए वापस […]

You May Like