
भिंड। जिले में अवैध रेत उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध रेत उत्खनन के चलते एक और व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति की मौत लोडर जेसीबी से दब कर हुई। मामला भारौली कलां थाना गांव से सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है।
