मुरैना में 90 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत को किया नष्ट

मुरैना। दो अलग-अलग ठिकानों पर 90 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत का विनिष्टीकरण किया गया। ऐसा बताया गया कि लगभग 17 लाख रूपये रेत को नष्ट की गयी है। पहली कार्यवाही झुंडपुरा हॉस्पिटल के पास और दूसरी मुरैना-आगरा मार्ग से देवगढ़ थाने की ओर नहर के किनारे हुई। झुंडपुरा अस्पताल के पास 40 ट्रॉली अवैध रेत का मिलने पर रेत को जेसीबी मशीन से मिट्टी से मिलाकर विनिष्टकीकरण किया गया। इस रेत की अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रूपये आंकी गयी है।

मुरैना-आगरा मार्ग से देवगढ़ थाने की ओर नहर के किनारे से करीब 700 मीटर अन्दर एक निर्माणस्थल पर भी कार्यवाही की गयी है। यहां 50 ट्रॉली चम्बल की रेत अवैध रूप से डमप की गयी थी। टीम को रेत चम्बल से अवैध उत्खनन कर निर्माण कार्य को लाना प्राप्त हुआ। इसके बाद जेसीबी मशीन ने इसे भी मिट्टी मिला दिया। इसकी भी अनुमानित कीमत 8-10 लाख रूपये बतायी जा रही है।

*मिट्टी में मिलाई रेत*

देवरी वन रेंज अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाही की जा रही है। भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Next Post

कार ने मारी बाइक को टक्कर, घटनास्थल पर ही 4 की मौत

Sat May 3 , 2025
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत माढ़ा गणेशखेड़ा गांव के पास शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक इको कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही […]

You May Like