ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में गोलीबारी, छह की मौत, एक घायल

रियो डी जेनेरियो, 15 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो स्थिति एक पार्टी हॉल में कथित प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तरी होनोरियो गुरगेल इलाके में हुई, जहां कथित तौर पर आपराधिक गिरोह कोमांडो वर्मेलो के सदस्य एक पार्टी कर रहे थे।
शुरुआती जांच के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी गिरोह टेरसीरो कोमांडो पुरो ने आयोजन स्थल पर धावा बोला, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।
गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने 28 अक्टूबर को रियो डी जेनेरियो में कोमांडो वर्मेलो के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी, जिसमें कम से कम 121 लोग मारे गए थे।

Next Post

मोदी ने देवमोगरा धाम में किये पांडोरी माता के दर्शन

Sat Nov 15 , 2025
नर्मदा, 15 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले की अपनी यात्रा के दौरान प्रसिद्ध याहामोगी देवमोगरा धाम में पांडोरी माता के दर्शन किये। श्री मोदी ने देवमोगरा धाम मंदिर में पांडोरी माताजी के दर्शन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इससे पहले सड़क के […]

You May Like

मनोरंजन