आवेदक के दावे पर लो निर्णय

जबलपुर: हाईकोर्ट ने सतना के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह याचिकाकर्ता को उच्च वेतनमान (सहायक ग्रेड-3) देने पर विचार कर निर्णय लें। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने इसके लिए 90 दिन की मोहलत दी है।

सतना निवासी ईश्वरदीन प्रजापति की ओर से अधिवक्ता वंदना त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता शासकीय उत्कृष्ता माध्यमिक विद्यालय में लैब अटेंडेंट के पद पर पदस्थ है। नियमानुसार उसे सहायक ग्रेड-3 का वेतनमान मिलना चाहिए। इस संबंध में हाईकोर्ट ने 22 नवंबर 2024 को एक मामले में विस्तृत आदेश दिया है। याचिकाकर्ता का मामला भी उस प्रकरण से कवर्ड है।

Next Post

पांच फोरव्हीलर आपस में टकराई, उड़े परखच्चे

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत जुझारी ब्रिज के पास एन एच 30 रोड़ के पास बुधवार को पांच फोरव्हीलर आपस में टकरा गई। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए उनके परखच्चे उड़ गए। एक बच्ची को गंभीर चोटें आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के […]

You May Like