पांच फोरव्हीलर आपस में टकराई, उड़े परखच्चे

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत जुझारी ब्रिज के पास एन एच 30 रोड़ के पास बुधवार को पांच फोरव्हीलर आपस में टकरा गई। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए उनके परखच्चे उड़ गए। एक बच्ची को गंभीर चोटें आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक कमल सिंह 44 वर्ष निवासी गौतम नगर थाना बावडिय़ा जिला देवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार सुबह अपनी ब्रेजा कार क्रमांक एमपी 09 जेड एन 9869 में पत्नी एवं बच्चों केा बैठाकर देवास से पटना जा रहा था.

दोपहर जैसे ही जुझारी ब्रिज के पास एन एच 30 रोड़ के पास पहुॅचे उसी समय आगे जा रही बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीए 2664 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये अचानक अपनी गाड़ी को बीच रोड़ में रोक दिया जिससे उसके पीछे वेन्यु कार क्रमांक एन एच 37 ए डी 9449 उसमें जाकर टकरा गयी, जिसके पीछे फारचुर्नर कार क्रमांक एमपी 20 सीई 4411 आ रही वेन्यु कार में पीछे से टकरा गयी एवं फारचुर्नर के पीेछे स्कार्पियो क्रमांक एम एच 14 सीसी 7722 में तथा स्कार्पियो के पीछे उसकी ब्रेजा कार क्रमांक एमपी 09 जेड एन 9869 रोकने का प्रयास करने के वावजूद सभी गाडिय़ाा पीछे से एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हेा गई। टक्कर लगने से उसकी बेटी कुसुम सिंह को बायें हाथ में चोट आई।

Next Post

ठग ने खाते से उड़ाए चार लाख

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर: विजय नगर निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठग ने चार लाख रूपए निकाल लिए। मामले की शिकायत पीडि़त ने थाने में की है। जानकारी के मुताबिक प्रदीप दुबे निवासी विजय नगर ने शिकायत में बताया कि उसके तीन क्रेडिट कार्ड है। जिनसे चार ट्रांजेक्शन किए गए और […]

You May Like