सेवा पखवाड़े में होंगे स्वच्छता और रक्तदान के कार्यक्रम

पानसेमल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक BJP द्वारा सेवा पखवाडा मनाया जाएगा।कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विधायक श्याम बर्डे ने जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ मंडल कार्यशाला आयोजित की। विधायक श्याम बर्डे ने कहा कि आयोजन में रक्तदान,स्वच्छता और सेवा कार्य किए जाएंगे।PM मोदी को प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए विधायक श्याम बर्डे ने कहा कि BJP के कार्यकर्ता होने के नाते अपने आप में सभी गौरवान्वित होना महसूस होता हैं ,PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा हे जिसमें सभी को सहभागिता करके,सपने को पूरा करना है,एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर भी उन्होंने सभी को महत्व बताया कि अभियान की सार्थकता तभी पूर्ण होगी जब हम कोई पेड़ लगाए ओर उसकी देखभाल करे।स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्र में स्थानों को चिन्हित कर आवश्यकता अनुसार व्यस्था कराए।

Next Post

विकास के लिए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की सख्त जरूरत

Mon Sep 15 , 2025
इंदौर। स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन फोरम के तत्वावधान में सोमवार को इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर युवाओं और छात्रों के बीच विमर्श करना था। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र […]

You May Like