मंदिर रोप-वे गेट पर कोबरा दिखने से मचा हड़कंप

सतना: मैहर में देवी मंदिर रोप-वे पार्किंग गेट के पास एक पांच फीट लंबा काला कोबरा दिखने से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया गया।

स्नेक कैचर बबलू संपेरा ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इसके अलावा, भीड़ और तेज गर्मी के कारण एक दर्शनार्थी बेहोश हो गया, जिसे समय रहते वॉलंटियर्स और पुलिस बल ने कंधे पर उठाकर स्वास्थ्य कैंप तक पहुंचाया। समय रहते इलाज मिलने से दर्शनार्थी की हालत नियंत्रण में आ गई।

Next Post

शारदा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुलभ दर्शन योजना में जुटे भक्त

Wed Sep 24 , 2025
सतना: मैहर के शारदा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंगलवार शाम 6 बजे तक 45 हजार से अधिक भक्तों ने मां शारदा के दर्शन किए। इसके बाद भी मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के […]

You May Like

मनोरंजन