शारदा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुलभ दर्शन योजना में जुटे भक्त

सतना: मैहर के शारदा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंगलवार शाम 6 बजे तक 45 हजार से अधिक भक्तों ने मां शारदा के दर्शन किए। इसके बाद भी मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुलभ दर्शन योजना शुरू की है। इस योजना में 1100 रुपए शुल्क में रोपवे से दर्शन की सुविधा मिलती है। श्रद्धालुओं को माता की चुनरी, प्रसाद पैकेट और स्मृति सिक्का भी दिया जाता है। पहले दिन 75 और दूसरे दिन 7 श्रद्धालुओं ने इस योजना का लाभ लिया।

सुरक्षा के मद्देनजर मैहर रेलवे स्टेशन पर बम स्क्वॉड टीम ने जांच अभियान चलाया। मंदिर परिसर में एबीवीपी के वॉलंटियर्स सेवा कार्य में लगे हुए हैं। पहले दिन एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर वॉलंटियर्स ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। महाकोशल प्रांत के विभिन्न संगठन 9 दिवसीय सेवा अभियान चला रहे हैं। इसमें निःशुल्क चिकित्सा शिविर, प्लास्टिक मुक्त अभियान, भीड़ नियंत्रण और पेयजल वितरण की सेवाएं शामिल हैं

Next Post

ओस्लो में विस्फोट के बाद आपातकालीन अलर्ट जारी

Wed Sep 24 , 2025
ओस्लो, 24 सितंबर (वार्ता) नॉर्वे पुलिस ने ओस्लो में एक विस्फोट की खबर के बाद मंगलवार शाम आपातकालीन अलर्ट जारी किया, जिसमें क्षेत्र के निवासियों से खिड़कियों से दूर रहने और घटनास्थल पर न जाने का आग्रह किया गया। यह घटना पहली बार स्थानीय समयानुसार लगभग 20:43 बजे मध्य ओस्लो […]

You May Like

Play sound