जबलपुर: विजय नगर निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठग ने चार लाख रूपए निकाल लिए। मामले की शिकायत पीडि़त ने थाने में की है। जानकारी के मुताबिक प्रदीप दुबे निवासी विजय नगर ने शिकायत में बताया कि उसके तीन क्रेडिट कार्ड है।
जिनसे चार ट्रांजेक्शन किए गए और चार लाख रूपए उड़ा लिए गए। इसकी जानकारी उसे तब लगी जब ट्रांजेक्शन के मैसेज उसके पास पहुंचे जिन्हें देखकर उसके होश ही उड़ गए। मामले की शिकायत थाने में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
