मदन महल स्टेशन में लगने लगे कोच डिस्प्ले बोर्ड

जबलपुर: मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाले कुछ ही दिनों में ये कार्य पूरा हो जाएगा और यात्रियों को ट्रेन के आने पर अपनी सीट व कोच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। विदित हो कि कुछ दिनों पहले नवभारत ने मदनमहल स्टेशन से कोच डिस्प्ले बोर्ड नदारद, यात्री हो रहे परेशान की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसके बाद जिम्मेदारों ने संज्ञान लेकर यात्रियेां की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्मों में कोच डिस्प्ले बोर्ड लगनावा शुरू किया। जानकारी के अनुसार मदनमहल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर -2 से शुरू हुआ ये कार्य आने वाले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। और मदन महल स्टेशन के सभी प्लेटफार्म कोच डिस्प्ले बोर्ड से लैस हो जाएंगे।

बता दें कि लंबी दूरियों की ट्रेनों का मदनमहल रेलवे स्टेशन में ठहराव दिए जाने से इस रेलवे स्टेशन कर गिनती अब बड़े रेलवे स्टेशनों में होने लगी है इसलिए इसका विकास होना बेहद जरूरी था। इसके पहले मदनमहल स्टेशन आने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड नहीं होने से ये पता ही नहीं लगता था कि ट्रेन का कोच कहां आकर रूकेगा , ऐसे में महिलाएं, बुजुर्गाे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इससे यात्रियों को निजाम मिलेगी और जिस यात्री का कोच जहां होगा उसका डिस्प्ले होकर उसे आसानी से पता चल जाएगा कि ट्रेन की बोगी कहां खड़ी होगी।

Next Post

जर्जर हो चुके वाहनों से हो रहा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन

Mon Jun 9 , 2025
जबलपुर: धुआं ऐसा कि कोई दमा या खांसी का गंभीर मरीज हो तो उसकी जान निकल जाए.. न किसी जिम्मेदारों की कार्रवाई का खौफ. न किसी की जान की परवाह और न किसी के स्वास्थ्य से कोई मतलब.. बस हाथों में स्टेयरिंग और तेज रफ्तार से वाहन को भगाना, ये […]

You May Like