कलेक्ट्रेट गेट से लुढ़कते पहुंचे अध्यक्ष

 

बहोरीबंद जनपद पंचायत सीईओ पर लगााया प्रताड़ना का आरोप

 

कटनी। बहोरीबंद जनपद पंचायत सीईओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जनपद अध्यक्ष अध्यक्ष लालकमल बंसल मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट गेट से लुढ़कते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुुंचे। इस दौरान उनके साथ समर्थक और जिला पंचायत सदस्य भी उनके समर्थन में पीछे चल रहे थे। कलेक्टेट कार्यालय पहुंचकर सभी ने धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांगों की सुनवाई करने के लिए अपर कलेक्टर साधना परस्ते वहां पर पहुंची। लेकिन जनपद पंचायत अध्यक्ष लालकमल बंसल कलेक्टर से मिलने की बात पर अड़े रहे। काफी देर तक जब कलेक्टर वहां नहीं पहुुंचे तो सभी ने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी कर वापस लौट गए। धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था।

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक झा द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। नियम विरुद्ध तरीके से बैठकों का आयोजन मनमानी कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि पत्रों के माध्यम से लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपाल अधिकारी लगातार उन्हें अपमानित करते हैं। बगैर उनसे पूछे सभा की बैठक का आयोजन करते हैं। एजेन्डा भी जारी किया गया है। पंचायत राज अधिनियम के विपरीत जाकर कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके जनपद सीईओ पर कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की जा रही है। जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई नहीं की गई तो वे एक महीने बाद आत्मदाह करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल ने यह भी कहा है कि दलित होने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। जबकि वे सत्तापक्ष भाजपा पार्टी में हैं।

Next Post

साय ने मोदी से की मुलाकात, 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की

Tue Mar 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 18 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनके 30 मार्च को राज्य के प्रस्तावित दौरे की रूपरेखा साझा की। प्रधानमंत्री के साथ बैठक […]

You May Like