सीधी की वर्मा कालोनी के घर में घुसा बैठा था ब्लैक कोबरा

सीधी: शहर की वर्मा कालोनी के एक घर में देर रात ब्लैक कोबरा सर्प घुस गया था। घर वालों की सूचना पर आज सुबह करीब 8 बजे वन विभाग की टीम ने वर्मा कालोनी जाकर सर्प को पकड़ा ।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात करीब 12:00 से वर्मा कॉलोनी केंद्रीय विद्यालय के बगल में कैलाश वर्मा के मकान में यह ब्लैक कोबरा सांप घुसा हुआ था ।

कैलाश वर्मा की सूचना पर आज सुबह 8:00 वन विभाग टीम को फोन से सूचना दी गई।उसके बाद वन विभाग टीम के पंकज मिश्रा आये और सर्प को घर के अंदर से पकड़ कर बाहर निकाले और पकड़ कर ले गये। हालांकि सर्प से किसी को कोई नुकसान नही हुआ।

Next Post

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Tue Apr 1 , 2025
दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतधरू के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन रामकुमार व सौरभ यादव ने बताया कि गांव के ही नारायण को देखने जिला अस्पताल आ रहे महेश पिता सुखनंदन […]

You May Like

मनोरंजन