खालसा, रामजस और किरोड़ी मल कॉलेज ने जीते बास्केटबॉल मुकाबले

नयी दिल्ली (वार्ता) पीएसपीबी चौथे बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, रामजस कॉलेज, किरोड़ी मल कॉलेज और खालसा कॉलेज एलुमनी ने जीत दर्ज की।

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने दयाल सिंह कॉलेज को 74 -59 से हराया और विजई टीम के साहिल माथुर प्लेयर ऑफ द मैच बने। रामजस कॉलेज ने भीम राव आंबेडकर कॉलेज को 76 – 59 से हराया और रामजस कॉलेज के आयुष प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। किरोड़ी मल कॉलेज ने भारत अकादमी को 64- 48 से हराया और दक्ष चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। एसजीटीबी खालसा कॉलेज एलुमनी ने हंसराज कॉलेज को 66-64 से हराया, प्लेयर ऑफ द मैच विजय टीम के देशमुख माथुर को मिला।

महिला वर्ग में लेडी श्री राम कॉलेज ने गार्गी कॉलेज को 45 – 41 से हराया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेडी श्रीराम कॉलेज की विपासना को मिला।

Next Post

एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को भेजा जेल

Thu Apr 24 , 2025
इंदौर: मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपी माखन कुशवाह को पुलिस आयुक्त इंदौर के आदेश पर छह माह के लिए जेल भेज दिया गया है. आरोपी के विरुद्ध लसूड़िया थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो प्रकरण पंजीबद्ध हैं. लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पुलिस […]

You May Like