ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतधरू के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन रामकुमार व सौरभ यादव ने बताया कि गांव के ही नारायण को देखने जिला अस्पताल आ रहे महेश पिता सुखनंदन यादव निवासी राजा पटना को सोमवार शाम करीब 6 और 7 बजे के बीच टक्कर मार दी.

जिससे बाइक सवार महेश को गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत मृत घोषित कर शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया, मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच में लिया.

Next Post

गाइड लाइन बढ़ने के दबाव में राजस्व लक्ष्य पूरा

Tue Apr 1 , 2025
मामला रजिस्ट्रार कार्यालय का इंदौर: इस साल रजिस्ट्रार कार्यालय की राजस्व आय का लक्ष्य गाइड लाइन बढ़ाने के दबाव पूरा हो गया. जिले में कल से गाइड लाइन दरों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है. इंदौर में सबसे ज्यादा दस्तावेज उज्जैन रोड की जमीनों के पंजीयन हुए है, […]

You May Like