गाइड लाइन बढ़ने के दबाव में राजस्व लक्ष्य पूरा

मामला रजिस्ट्रार कार्यालय का

इंदौर: इस साल रजिस्ट्रार कार्यालय की राजस्व आय का लक्ष्य गाइड लाइन बढ़ाने के दबाव पूरा हो गया. जिले में कल से गाइड लाइन दरों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है. इंदौर में सबसे ज्यादा दस्तावेज उज्जैन रोड की जमीनों के पंजीयन हुए है, बाकी शहर में दस्तावेज पंजीयन की संख्या बहुत कम है.इस साल आज शाम 6 बजे तक पंजीयन कार्यालय में 1 लाख 85 हजार दस्तावेज का पंजीयन हो चुका था. इससे पंजीयन विभाग को 2539 करोड़ रुपए राजस्व आय प्राप्त हो चुकी थी. आज रात 12 बजे तक करीब दो  से पांच करोड़ के दस्तावेज पंजीयन होने की संभावना है. इससे रजिस्ट्रार विभाग की अनुमानित आय 2540 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है.

पिछले साल पंजीयन विभाग को दस्तावेज पंजीयन से 2414 करोड़ रुपए राजस्व आय प्राप्त हुई थी. इस साल पिछले साल की राशि को पार करना असंभव लग रहा था. इसकी वजह प्रॉपर्टी बाजार में भारी मंदी का दौर होने की चर्चा थी. बताया जाता है कि रजिस्ट्रार विभाग को लक्ष्य पूरा करने में उज्जैन रोड की जमीनों और कॉलोनियों की रजिस्ट्री होने से टेका लगा है. इस साल 1 लाख 85 हजार दस्तावेज में मार्च महीने में सबसे ज्यादा पंजीयन उज्जैन रोड के आसपास के गांव और कॉलोनियों के हुए है. इस कारण रजिस्ट्रार विभाग पिछले साल के लक्ष्य को पर कर पाया है. इस बड़ा कारण लक्ष्य से ज्यादा राजस्व आय होने का यह है कि इस साल कल से गाइड लाइन दरें बहुत ज्यादा बढ़ाई जा रही है. संपत्ति मालिकों ने बढ़ी गाइड लाइन दरों से बचने के लिए उठापटक कर दस्तावेज पंजीयन करवाएं है.

कब-क्या
ध्यान रहे कि 2008-09 में भी रजिस्ट्रार विभाग लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया था. पूर्व 2007-०8 में 458 करोड़ के मुकाबले में 2008-09 में 425 करोड़ रुपए दस्तावेज पंजीयन राजस्व आय हुई थी. इसी तरह 2014-15 में 884 करोड़ रुपए के मुकाबले 2015-16 में 825 करोड़ रुपए ही दस्तावेज पंजीयन से राजस्व मिला था.

125 करोड़ रुपए ज्यादाः शर्मा
वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल हम पिछले साल के मुकाबले 125 करोड़ रुपए ज्यादा दस्तावेज पंजीयन से प्राप्त करने में सफल रहे है. रात तक यह आंकड़ा और बढ़ेगा, पर ज्यादा नहीं बढ़ेगा

Next Post

जनहित के लिये लगातार विकास कार्य होते रहेंगे: मंत्री सिंह

Tue Apr 1 , 2025
चौपाल कर सुनी लोगों की समस्यायें जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्‍न स्थानों पर चौपाल कर विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने शंकर शाह वार्ड में […]

You May Like