भोपाल में क्रिसमस की धूम, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं, शहर रोशनी से जगमगाया

भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार देर रात क्रिसमस पर्व का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। शहर के प्रमुख गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाने पहुंचे।

रात 12 बजे जैसे ही चर्चों में घंटियां बजीं, मेरी क्रिसमस की शुभकामनाओं से वातावरण गूंज उठा। सेंट जोसेफ चर्च, रोशनपुरा चर्च सहित अन्य गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। सांता क्लॉज की वेशभूषा में लोगों ने बच्चों को टॉफी और उपहार वितरित किए। कई स्थानों पर केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी गईं।

क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक रही। केक शॉप्स और गिफ्ट स्टोर्स पर देर रात तक भीड़ बनी रही। शांति और सौहार्द के इस पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

भोपाल में क्रिसमस का यह पर्व आपसी सद्भाव, प्रेम और खुशियों का संदेश देकर उल्लास के साथ मनाया गया।

Next Post

कांग्रेस ने कोडीन घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की, नड्डा से इस्तीफे की मांग

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में करोड़ों के कोडीन घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की और आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने इस मुद्दे पर आंखें मूंद ली हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस […]

You May Like