जबलपुर: परियट में चल रहे अवैध गैस रिफलिंग सेंटर पर पनागर पुलिस ने दबिश देते हुए आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करने वाले दो आरोपियों समेत एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया।मौके से 11 गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान जब्त किया गया। पनागर थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि उर्दुआ मोड़ के पास परियट में घरेलू गैस सिलेण्डरों से गैस रिफलिंग मशीन के माध्यम से आटेा में गैस रिफलिंग कर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था।
मौके पर दबिश देकर गैस भरने वाले राहुल चौधरी 22 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड श्रीराम कालोनी अधारताल एवं आटो चालक राजेन्द्र श्रीवास्तव 40 वर्ष निवासी पटेल नगर सुहागी व्हीकल मोड अधारताल को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर राहुल चौधरी ने राजेन्द्र चौधरी उर्फ पप्पू निवासी हाउसिंग बोड कालोनी अधारताल के कहने पर 500 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी पर आटो में गैस भरना स्वीकार किया। आरोपी राजेन्द्र चौधरी उर्फ पप्पू 45 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी अधारताल को भी पकड़ा गया।
